अल्मोड़ा-जिला योजना सदस्य पद पर भाजपा पार्षद संजय जोशी के निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके निर्वाचन की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए जश्न मनाया और संजय जोशी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यकर्ताओं ने संजय जोशी के निर्वाचन को संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि उनके माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं को जिला योजना के स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने और विकास कार्यों को गति देने में मदद मिलेगी।उन्होंने उम्मीद जताई कि संजय जोशी क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और संजय जोशी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।निर्वाचन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बधाई देने वालों में महापौर अजय वर्मा,भाजपा निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक अमित साह मोनू, पार्षद अभिषेक जोशी,मनोज सनवाल,अर्जुन बिष्ट,आशा बिष्ट, पूनम त्रिपाठी,राहुल जोशी,इंद्रमोहन भंडारी,ज्योति साह,विजय भट्ट, श्याम पांडे, देवेश बिष्ट,मनोज भंडारी मंटू, मीरा मिश्रा,नेहा टम्टा, वंदना वर्मा, एकता वर्मा, राधा मटियानी,नामित पार्षद कैलाश गुरूरानी,जगत तिवारी,जगमोहन बिष्ट सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।संजय जोशी को 19 मत मिले, दीपक कुमार को 13 एवं अंजू बिष्ट ने 6 मत प्राप्त किये।एक मत अवैध घोषित हुआ। एक पार्षद के द्वारा मतदान में हिस्सा नहीं लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *