अल्मोड़ा-आज सुहागिन महिलाओं द्वारा वट सावित्री व्रत एवं पूजा कार्यक्रम किया गया।आज ढूंगाधारा की महिलाओं द्वारा कांग्रेस जिला महासचिव गीता मेहरा के आवास में वट सावित्री के अवसर पर पूजा कार्यक्रम किया गया एवं सभी महिलाओं ने व्रत रख कर अपने अपने अमर सुहाग की प्रार्थना की गयी।इस अवसर पर श्रीमती गीता मेहरा ने सभी सुहागिन महिलाओं के लिए इस व्रत की कितनी महत्ता होती है बताते हुए कहा कि किस प्रकार सावित्री यमराज को प्रसन्न कर अपने पति के प्राण वापस मांगे थे।उन्होंने यह भी कहा कि करवा चौथ के व्रत की तरह इस व्रत की भी बहुत महत्ता है।हम सभी सुहागिनों के अमर सुहाग की आज के दिन कामना करते हैं।श्रीमती मेहरा अपने आवास पर हमेशा ही धार्मिक आयोजनों को महिलाओं के साथ मिलकर करती हैं।पूजा में अरूणा मेहरा,मीनाक्षी मेहरा,गीता पाण्डे,पिंकी जोशी,रेनू जोशी,गोविन्दी जोशी,सुषमा जोशी,हीरा जोशी,इन्दू डसीला,गीता बिष्ट, ऊमा शर्मा,सुचिता बिष्ट आदि शामिल रहे।