अल्मोड़ा- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन उत्तराखंड की ओर से 18 अक्टूबर को हरिद्वार में आयोजित होने वाले प्रांतीय महासम्मेलन में पूर्व राज्यमंत्री एवं ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार व अनुश्रवण परिषद उत्तराखंड के उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संगठन ने उन्हें पत्र भेजकर महासम्मेलन में गरिमामयी उपस्थिति के लिए आमंत्रित किया है।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के अध्यक्ष राम संजीवन नौटियाल और महामंत्री डॉ. रविंद्र वशिष्ठ की ओर से 10 अक्टूबर 2026 को जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार महासम्मेलन रविवार 18 अक्टूबर को ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज ऑडिटोरियम हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे,जबकि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।आमंत्रण पत्र में संगठन ने बताया कि प्रदेशभर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का यह विशाल प्रांतीय महासम्मेलन उनके सम्मान,सेवा सुरक्षा और लंबित मांगों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।संगठन ने कहा कि एनआरएचएम कर्मचारियों की मांगों और सेवा सुरक्षा से जुड़े विषयों को शासन स्तर पर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।पत्र में बिट्टू कर्नाटक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया है कि उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं और अपेक्षाओं को गंभीरता से समझा है तथा उनके समाधान के लिए सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया है। संगठन ने उनके सहयोग को एनआर एचएम कर्मचारियों की मांगों को शासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण बताया।संगठन ने उम्मीद जताई कि बिट्टू कर्नाटक की उपस्थिति और मार्गदर्शन से प्रदेशभर के एनएचएम कर्मचारियों में नई ऊर्जा, विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।महासम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे।आमंत्रण पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल पर आगमन दोपहर 12 बजे निर्धारित है। इसी को देखते हुए संगठन ने बिट्टू कर्नाटक से सुबह 11:30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का अनुरोध किया है, ताकि उनका स्वागत कर मंच पर गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन ने कहा कि महासम्मेलन का उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं, लंबित मांगों और सेवा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक संवाद स्थापित करना तथा प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास करना है। एन आर एच एम कर्मियों ने बिट्टू कर्नाटक से मुलाकात कर उन्हें यह पत्र सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *