अल्मोड़ा-जिले के मनगौली तहसील के कठियौला पोस्ट तपनी क्षेत्र में वन भूमि से अवैध रूप से लीसा निकालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वन विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।वन विभाग के कार्यालय जागेश्वर वन क्षेत्र की ओर से 11 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार ग्राम कठियौला निवासी किशन सिंह पुत्र लाल सिंह ने शिकायत की थी कि क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा द्वारा अवैध रूप से लीसा निकाला जा रहा है।शिकायत के आधार पर वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय ने टीम गठित कर मामले की जांच कराई।जांच में संबंधित क्षेत्र में लीसा निकासी से जुड़े अनियमितता के मामले सामने आने पर वन विभाग ने एक व्यक्ति के खिलाफ वन अपराध पंजीकृत किया है।प्रेस नोट के मुताबिक,अवैध रूप से निकाले गए लीसे को जब्त कर धौलादेवी मोटर मार्ग स्थित लीसा डिपो में भंडारित किया गया है।इसके अलावा क्षेत्र में अन्य लीसा निकासी के मामलों की भी जांच की जा रही है।विभाग ने बताया कि वन भूमि से अवैध लीसा निकासी पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *