

अल्मोड़ा-दिनांक 8 अक्टूबर 2026 को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तलाड़ में वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह वर्ष 2026 के अंतर्गतचित्रकला प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तलाड़ अल्मोड़ा ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिभा,आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना है।उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों तथा आयोजन में सहयोग करने वाले शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वन विभाग की ओर से वन बीट अधिकारी पूनम पंत द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर वन विभाग का प्रतिनिधित्व किया गया।
