अल्मोड़ा-महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विक्टर मोहन जोशी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान लोगों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। रविवार को एनटीडी स्थित कब्रिस्तान में उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विक्टर मोहन जोशी महिला चिकित्सालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। विक्टर मोहन जोशी स्मारक समिति के संयोजक एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने विक्टर मोहन जोशी के स्वतंत्रता संग्राम में किए गए संघर्ष को याद किया। उन्होंने वर्ष 1930 के झंडा सत्याग्रह में उनके योगदान पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी, आनंद सिंह बगड़वाल, पत्रकार प्रकाश पांडे, गिरीश धवन, ताराचंद जोशी, किशन जोशी, इसरार अहमद, अख्तर हुसैन, पार्षद दीपक आर्या, पूरन रोतेला, एरिक रॉबर्ट, पंकज पॉल मेसी, सुशील डेविड, पीतांबर पांडे, रोहित कुमार बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *