अल्मोड़ा-मानस पब्लिक स्कूल एवं स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकादमी अल्मोड़ा के प्रांगण में रविवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) के साथ सत्र 2025-26 में विभिन्न अकादमिक,सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि कुंदन कुमार बिष्ट, भूपाल सिंह मेहरा तथा अतिथि सुरेश सिंह नेगी, नामित सदस्य नगर निगम जगमोहन बिष्ट, देवाशीष नेगी, मोहित बिष्ट, हर्षित बिष्ट, दिव्यांशु बिष्ट, मीरा रयाल, कमला जोशी, त्रिलोक सिंह रौतेला सहित मीडिया प्रतिनिधि अमित उप्रेती एवं दिनेश भट्ट मौजूद रहे।समारोह में भाषण, चित्रकला, निबंध लेखन, सामान्य ज्ञान, विज्ञान एवं गणित ओलंपियाड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही कबड्डी, एथलेटिक्स एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया। बच्चों की उपलब्धियों पर अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।मुख्य अतिथि कैलाश शर्मा ने कहा कि मानस पब्लिक स्कूल बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, अभिभावकों के मार्गदर्शन, प्रधानाचार्या मंजू बिष्ट के कुशल नेतृत्व तथा विद्यालय प्रबंधक एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट के समर्पित प्रशिक्षण को दिया।कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड सरकार एवं खेल विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना-2026 के अंतर्गत चयनित जिला एवं प्रदेश के खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण पत्र शीघ्र निर्गत किए जाने की मांग को लेकर मुख्य अतिथि कैलाश शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने कहा कि चयनित खिलाड़ियों को समय पर पात्रता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है, ताकि वे छात्रवृत्ति योजना का पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकें।वक्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं खेल मंत्री रेखा आर्या द्वारा प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए कहा कि वे इस विषय में शासन एवं संबंधित खेल अधिकारियों से वार्ता कर खिलाड़ियों के प्रमाण पत्र शीघ्र जारी कराने के लिए उचित कार्रवाई का प्रयास करेंगे।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि, अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय का शिक्षक वर्ग, स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकादमी के सदस्य, खिलाड़ी एवं उनके अभिभावक तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *