अल्मोड़ा-कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा भ्रमण के दौरान तलाड़ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में जनसमस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने खत्याड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित आँगन मिलन कार्यक्रम में भी प्रतिभाग कर लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट,गर्भवती महिलाओं को पोषण किट तथा बच्चों को उपहार वितरित किए।तलाड़ में आयोजित शिविर में प्रभारी मंत्री ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान ग्राम एवं विकासखंड स्तर पर ही हो जाए और उन्हें जनपद मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को ग्रामीण स्तर तक पहुंचकर जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि अधिकारी जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता से कार्य करें तथा आपसी समन्वय से स्थानीय स्तर पर ही उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। शिविरों के माध्यम से लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र व्यक्तियों को उनका लाभ उपलब्ध कराया जाए ताकि ग्रामीणों को विभिन्न सेवाओं के लिए अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।शिविर के दौरान प्रभारी मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के माध्यम से लाभार्थियों को विभिन्न उपकरण वितरित किए।इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने मंच से अपनी सफल उद्यमी यात्रा एवं अनुभव साझा किए। उन्होंने सरकारी योजनाओं से मिले सहयोग तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अपने प्रयासों की जानकारी दी।खत्याड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित आँगन मिलन कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट,गर्भवती महिलाओं को पोषण किट तथा बच्चों को उपहार प्रदान किए।कार्यक्रम के माध्यम से मातृ एवं शिशु कल्याण तथा पोषण को प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, गंगा बिष्ट, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर आर. घोड़के, ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा एवं रघुनाथ सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *