बाड़ेछीना-आयुष्मान खत्री की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयुष्मान खत्री (एके) फाउंडेशन एवं सनशाइन क्रिकेट एकेडमी अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में बाड़ेछीना में एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में जीआईसी बाड़ेछीना और एससीए बाड़ेछीना की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ।कड़े संघर्ष के बाद एससीए बाड़ेछीना ने जीआईसी बाड़ेछीना को 8 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले साहिल कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।आयोजन का उद्देश्य आयुष्मान खत्री की स्मृतियों को जीवंत रखने के साथ ही पर्वतीय क्षेत्र के बच्चों और युवा खिलाड़ियों की क्रिकेट प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गिरिजेश तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि नंदन सिंह गैलाकोटी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पांडे़तोली के प्रतिनिधि गोकुल जोशी, खिलानंद भट्ट, बची सिंह सुयाल, बिशन कुमार, आशीष कुमार, रमेश खत्री, दिनकर जोशी, प्रमोद भट्ट, भगवान पैनवाल, सनशाइन क्रिकेट एकेडमी अल्मोड़ा के प्रशिक्षक कमल भट्ट सहित क्षेत्र के खेल प्रेमी, अभिभावक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।आयोजकों ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे। आयुष्मान खत्री की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए खेल के साथ-साथ प्रेरणा का माध्यम भी बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *