अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (मेडिकल कॉलेज) अल्मोड़ा के रक्तकेंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में एमबीबीएस छात्र-छात्राओं,अलाइड हेल्थ प्रोफेशनल विद्यार्थियों एवं स्थानीय युवाओं समेत कुल 20 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को राज्य रक्त संचरण परिषद (एसबीटीसी) एवं मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक की ओर से उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।सभी रक्तदाताओं को उपहार स्वरूप स्कूल बैग भी प्रदान किए गए।कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ जी एस तितियाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ डी सी पुनेरा,प्रशासनिक अधिकारी डॉ अनिल पांडेय,वित्त नियंत्रक अमित त्रिपाठी एवं रक्तकेंद्र प्रभारी डॉ आशीष जैन ने युवाओं और छात्र-छात्राओं को रक्तदान के महत्व की जानकारी दी तथा निरंतर रक्तदान के लिए प्रेरित किया।चिकित्सा अधीक्षक डॉ डी सी पुनेरा ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदाताओं के सहयोग से सितंबर माह में मेडिसिन विभाग में भर्ती सर्पदंश से पीड़ित 42 वर्षीय महिला मरीज के उपचार के लिए 30 यूनिट एफएफपी और 16 यूनिट प्लेटलेट्स उपलब्ध कराए गए।वहीं बाल रोग विभाग में गंभीर अवस्था में भर्ती सर्पदंश की शिकार 11 वर्षीय बालिका के लिए भी समय पर 8 यूनिट एफएफपी की व्यवस्था की गई।अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीज की जान बचाने से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं हो सकता।युवाओं एवं भावी चिकित्सकों द्वारा किया गया रक्तदान समाज के लिए प्रेरणादायक है।एसबीटीसी एवं ब्लड बैंक द्वारा रक्तदाताओं का सम्मान उनके निस्वार्थ सेवाभाव के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रयास है।शिविर के सफल आयोजन एवं व्यवस्थाओं में हेम बहुगुणा,नीलम रावत, निशा धामी,शुभम पोखरियाल,पूजा गैड़ा एवं पवन टकोला आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। रक्तदान से पहले सभी रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई और जांच के उपरांत ही सुरक्षित रक्तदान कराया गया। इस दौरान रक्तदाताओं को जलपान भी कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *