अल्मोड़ा-जनपद अल्मोड़ा में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहे हरबन्स सिंह के नैनीताल स्थानांतरण पर बुधवार को अल्मोड़ा पुलिस परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने कहा कि हरबन्स सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और कार्यकुशलता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।हरबन्स सिंह 6 दिसंबर 2024 से 30 सितंबर 2026 तक अल्मोड़ा में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था में सुधार, साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता, नशा मुक्ति अभियानों तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में योगदान दिया।समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साथ कार्य के अनुभव साझा करते हुए अल्मोड़ा में दी गई सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।साथ ही नैनीताल में नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीओ दूरसंचार राजीव टम्टा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रमेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना जानकी भंडारी, प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, निरीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पांडे सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *