अल्मोड़ा-कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल चोरी के मामले का महज 8 घंटे में खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने चोरी की घटना का पर्दाफाश कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार 25 सितंबर 2026 को अनुराग तिवारी निवासी तल्ला चीनाखान अल्मोड़ा ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि 22 सितंबर की रात ग्राम चीनाखान स्थित उनके घर से उनकी बुलेट मोटरसाइकिल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई।तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर संख्या 105/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके ने घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए तेजी से कार्रवाई की और अभियोग पंजीकरण के महज 08 घंटे के भीतर आरोपी विशाल बोरा (19) पुत्र सोबन सिंह निवासी बाड़ेछीना पोस्ट ऑफिस धौलछीना अल्मोड़ा को फलसीमा रोड पर टाटिक हेलीपैड जाने वाले रास्ते के तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बुलेट संख्या UK06-AL-7771 भी बरामद कर ली।बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।गिरफ्तार आरोपी विशाल बोरा उम्र 19 वर्ष पुत्र सोबन सिंह निवासी बाड़ेछीना पोस्ट ऑफिस धौलछीना जनपद अल्मोड़ा है।बरामदगी में चोरी की गई मोटरसाइकिल बुलेट संख्या UK06-AL-7771 बरामद हुई है।पुलिस टीम में उनि आनन्द बल्लभ कश्मीरा प्रभारी चौकी धारानौला,
कानि हेम चन्द्र नागिला,कानि विपिन कुमार शर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *