अल्मोड़ा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस लाइन अल्मोड़ा सभागार में जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया।सम्मेलन में आगामी छात्रसंघ चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने,अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण,नशे के खिलाफ कार्रवाई,साइबर अपराधों की रोकथाम और लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।सैनिक सम्मेलन के दौरान एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत, सामूहिक और विभागीय समस्याओं की जानकारी ली तथा उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।एसएसपी ने छात्रसंघ चुनाव वाले थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने,संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने तथा आवश्यक निरोधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने कॉलेज प्रबंधन और छात्र प्रतिनिधियों से निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए।कस्बा क्षेत्रों में लगातार गश्त, पिकेट और रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ ही थाना प्रभारियों को सायंकालीन समय में अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय एवं मौजूद रहने के निर्देश दिए गए।अनावश्यक रूप से टोली बनाकर रात्रि में घूमने वाले युवाओं से पूछताछ तथा हुड़दंग या नशे में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।गोष्ठी में जनपद के थानों में पंजीकृत अभियोगों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई, अपराधों के निस्तारण और लंबित विवेचनाओं की थानेवार समीक्षा की गई। एसएसपी ने विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण,निष्पक्ष एवं साक्ष्यपरक विवेचना करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारियों एवं एसओजी को स्मैक,गांजा और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई करने, शराब तस्करों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई तथा भांग की अवैध खेती को नष्ट करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ई-मालखाना का डाटा शत-प्रतिशत ऑनलाइन अपडेट रखने को कहा गया।साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए सभी थानों में MRM पोर्टल पर एक-एक कार्मिक नियुक्त करने तथा NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। नाबालिगों से संबंधित टिपलाइन शिकायतों में CWC के माध्यम से काउंसलिंग कराने तथा OCWC/टिपलाइन से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट या कंटेंट के लिंक मिलने पर आवश्यकतानुसार टेकडाउन कार्रवाई और सहयोग पोर्टल का प्रयोग करने को कहा गया।लंबित माल मुकदमाती वाहनों के निस्तारण, लंबित विवेचनाधीन अभियोगों, ऑनलाइन-ऑफलाइन शिकायतों, समन, नोटिस एवं वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली और निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए सघन चेकिंग एवं वेरिफिकेशन ड्राइव चलाने और आपराधिक गतिविधियां पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई करने को कहा गया।महिला अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश देते हुए एसएसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने नए कानूनों, साइबर अपराध,यातायात नियमों और नशा विरोधी अभियान को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा आमजन के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने की हिदायत दी।इस दौरान सहायक निदेशक अभियोजन सुनीता भट्ट ने अभियोजन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पुलिस अधिकारियों का मार्गदर्शन किया।उत्कृष्ट पुलिसिंग एवं गुडवर्क के लिए कोतवाली अल्मोड़ा की बेस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल जोशी को “Employee of the Month” चुना गया। उन्हें कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 19 लाख रुपये के ऋण प्रकरण में वांछित अभियुक्त की सुरागरसी-पतारसी करते हुए अथक प्रयासों से गिरफ्तारी करने के लिए सम्मानित किया गया।उत्कृष्ट पुलिसिंग, गुडवर्क एवं मानवीय कार्यों के लिए कुल 15 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिनमें थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद थाना देघाट, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह परिहार प्रभारी चौकी एनटीडी, कोतवाली अल्मोड़ा, हेड कांस्टेबल नीरज बिष्ट थाना देघाट, हेड कांस्टेबल राजकुमार कंबोज थाना सल्ट, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह थाना लमगड़ा, हेड कांस्टेबल टीका कार्की एसडीआरएफ यूनिट सरियापानी, हेड कांस्टेबल प्रदीप कार्की पुलिस लाइन अल्मोड़ा, कांस्टेबल किशोर फर्त्याल थाना लमगड़ा, कांस्टेबल योगेश कुमार थाना दन्या, कांस्टेबल राकेश खेतवाल एसओजी अल्मोड़ा, फायरमैन प्रियांशु कुमार फायर स्टेशन अल्मोड़ा, होमगार्ड भोलेनाथ यातायात अल्मोड़ा, होमगार्ड सुनील दत्त थाना धौलछीना तथा अनुचर मोहिनी राणा पुलिस लाइन अल्मोड़ा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, सीओ अल्मोड़ा बलबन्त सिंह रावत, सीओ रानीखेत भावना कैंथोला, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भंडारी, निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़ (वाचक), निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर मदन मोहन जोशी, निरीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी, निरीक्षक हेम चन्द्र पंत, प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह, थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष धौलछीना रमेश सिंह बोहरा, थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त, कंपनी कमांडर एसडीआरएफ/पीएसी अल्मोड़ा, पीआरओ एवं प्रभारी साइबर सेल राहुल राठी, प्रभारी एसओजी सुनील धानिक, प्रभारी चौकी बेस अनिल जोशी, प्रभारी चौकी मासी सतेन्द्र यादव, प्रभारी चौकी बग्वालीपोखर धरम सिंह, हीरा सिंह (प्रधान लिपिक) एवं अमित कुमार (आंकिक) सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *