अल्मोडा़-आज जिला कांग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवम् पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर उनके चित्र पर पुष्पसुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कांग्रेसजनों के द्वारा कांग्रेस कार्यालय अल्मोडा़ में झण्डारोहण कर कांग्रेस कार्यालय से गांधी पार्क चौहानबाटा तक पदयात्रा भी की गयी तथा गांधी पार्क में गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण कर भजन गाये गये।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी जिन्हें बापू या महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है का जन्म आज ही के दिन दो अक्टूबर 1869 को हुआ था जिसे गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है।इस दिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि गांधीजी विश्व भर में उनके अहिंसात्मक आंदोलन के लिए जाने जाते हैं और यह दिवस उनके प्रति वैश्विक स्तर पर सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा देश को आजादी दिलवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी।उन्होंने कहा कि बापू अहिंसा के पुजारी थे तथा सत्य अहिंसा के बल पर ही उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी से देश को आजादी दिलाई।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला,महिला नगर सचिव गीता मेहरा,जिला सचिव राधा बिष्ट,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,प्रदेश ध्वजप्रभारी संजय दुर्गापाल,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,वैभव पान्डेय,जिला सचिव अमित बिष्ट,राबिन भण्डारी,लावण्य पन्त,अरविन्द रौतैला,दिनेश नेगी,प्रकाश चन्द्र जोशी,हेम तिवारी, दीपक शाह,तारा तिवारी,विपुल कार्की आदि उपस्थित रहे।