जागेश्वर-आज पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय ने जागेश्वर विधानसभा के दन्या मण्डल के खौडी,खेती,देवीनगर,धारी,कुमड,आदि गांवों में स्थानीय जनता के दुख सुख में भागीदारी करते हुए जनता को मास्क एवं सैनेटाइजर एवं अन्य राहत सामग्रियां बाटकर सभी से कोराना से बचाव की अपील की।उन्होंने कोविड 19 की सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के पालन करने हेतु लोगो को प्रेरित किया व इस महामारी के दौर में अपनी जनता से उनके सुख दुख में हमेशा साथ खड़े रहने का वादा किया।कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पांडेय के साथ भैंसाडी जिला पंचायत प्रतिनिधि मनोज पंत,प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रताप गैडा,मण्डल उपाध्यक्ष भाष्कर पांडेय,मण्डल मंत्री दिवान राम,भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष करन पाठक,पूर्व विस्तारक विजय पाठक,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सूरज मेहरा,संजू पाठक,दीपक उप्रेती,गोधन मेहरा,आन सिंह,मोहन सिंह,विनय पाठक,राकेश उप्रेती,प्रकाश पाठक,ग्राम प्रधान धूरा विमल कुमार,पवन पाठक,ललित पाठक आदि रहे।