अल्मोड़ा-आज महिला कांंग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी एवं सेवादल प्रदेश ध्वजप्रभारी संजय दुर्गापाल के संयुक्त नेतृत्व में कांंग्रेसजनों ने घर घर जाकर मास्क एवम् सैनेटाइजर वितरित किये तथा लोगों से सुरक्षा की दृष्टि से मास्क पहनने की अपील की।विदित हो कि महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी विगत पन्द्रह दिनों से लगातार घर घर जाकर लोगों को कोविड महामारी के प्रति जागरूप कर रहीं हैं तथा जरूरतमंदो को मास्क,सैनेटाइजर तथा आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवा रही हैं।आज दोपहर श्रीमती तिवारी के द्वारा व्यक्तिगत रूप से तीन जरूरतमंद परिवारों को राशन,सब्जी भी उपलब्ध करवाई गयी।मास्क एवं सैनेटाइजर वितरण कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,सेवादल ध्वजप्रभारी संजय दुर्गापाल,जिला महामंत्री राधा बिष्ट,नगर अध्यक्ष गोपा नयाल,धीरा तिवारी,प्रेमा बिष्ट, पुष्पा मेहरा,रोहन कुमार आर्या,प्रद्युम्न बोरा,भगवत अधिकारी,नवीन बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
