अल्मोड़ा-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रामलीला की तालीम में प्रभु श्रीराम की लीला का अभिनय कर रहे बाल कलाकार ने केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।साथ ही प्रदेश की निरंतर प्रगति,विकास एवं जनकल्याण की कामना की गई।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रामलीला उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं का अभिन्न हिस्सा है। रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों,संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।बाल कलाकारों की सहभागिता से परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।कार्यक्रम के दौरान प्रभु श्रीराम एवं भगवान भुवनेश्वर महादेव से देवभूमि उत्तराखंड में शांति,समृद्धि और विकास की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *