
अल्मोड़ा-सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध मां नंदादेवी मेले का बुधवार को विधिवत शुभारंभ हुआ।दीप प्रज्वलन के साथ मेले का आगाज किया गया। शुभारंभ अवसर पर जनप्रतिनिधियों,प्रशासनिक अधिकारियों,मेला समिति पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में सांसद अजय टमटा, विधायक मनोज तिवारी, नगर निगम महापौर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, गोविंद पिलख्वाल, गंगा बिष्ट, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी तथा एडीएम संजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।मेला समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा,सचिव मनोज सनवाल, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा तथा मेला संयोजक ताराचंद्र जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया।इस दौरान मां नंदादेवी के प्रति आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।मां नंदादेवी मेला अल्मोड़ा की ऐतिहासिक,धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा प्रमुख आयोजन है।मेले के दौरान नगर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों,सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक आयोजनों का सिलसिला चलेगा।मेले के शुभारंभ के साथ ही नगर में उत्सव का माहौल बन गया है और दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं एवं लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है।
