
अल्मोड़ा- सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके जन्मदिन के अवसर पर भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कुलपति प्रो. बिष्ट ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।कुलपति प्रो. बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देवभूमि उत्तराखंड के विकास, प्रशासन, सुशासन और प्रदेश को नई दिशा देने के लिए निरंतर कार्य करने वाला कर्मठ नेतृत्व बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की कामना करते हुए प्रदेश के विकास के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।
