अल्मोड़ा-शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से प्रवर्तन अभियान चलाया।अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कुल 35 चालान किए गए।परिवहन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 25 चालान किए, जबकि यातायात पुलिस की ओर से 10 चालान किए गए।अभियान के दौरान बिना फिटनेस,परमिट एवं टैक्स के संचालित हो रहे वाहनों के साथ ही बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।विभाग ने स्पष्ट किया कि वाहन के आवश्यक दस्तावेज एवं फिटनेस प्रमाण-पत्र दुरुस्त रखने के साथ ही वैध लाइसेंस और परमिट के बिना वाहन संचालन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।प्रवर्तन कार्रवाई में परिवहन विभाग की ओर से परिवहन अधिकारी अखिलेश चौहान,प्रवर्तन चालक विपिन बिनवाल एवं प्रवर्तन सिपाही महेंद्र सिंह शामिल रहे।वहीं यातायात पुलिस की टीम में इंटरसेप्टर प्रभारी उप निरीक्षक सुमित पांडे,प्रवर्तन सिपाही रवि शंकर राणा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।विभागीय अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *