अल्मोड़ा-उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) इकाई अल्मोड़ा की ओर से जिला कार्यालय में युवा प्रकोष्ठ,सैनिक प्रकोष्ठ एवं महानगर युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।इस दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत कर संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया गया।सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चंदन सिंह मुस्यूनी ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए किशन सिंह मेहता एवं आनंद सिंह को जिला उपाध्यक्ष, नारायण सिंह, दीवान सिंह एवं दिलीप सिंह को जिला महामंत्री तथा हरगोविंद सिंह को जिला संगठन महामंत्री नियुक्त किया।युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रवि नेगी ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कमल बिनौला को जिला महामंत्री, पवन रौतेला को सोशल मीडिया प्रभारी, अक्षय टम्टा को जिला मंत्री, राकेश कुमार को जिला संगठन मंत्री तथा धीरज को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी।वहीं महानगर युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वंश कनवाल ने अपनी टीम की घोषणा की।इसमें त्रिभुवन सिंह बिष्ट को महानगर उपाध्यक्ष,वैभव छावड़ा एवं अमित भट्ट को महानगर महामंत्री तथा माजिद हुसैन एवं नवीन प्रसाद को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।कार्यक्रम के बाद यूकेडी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में सरकार का पुतला दहन किया।कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई के कारण आम जनता का घरेलू बजट बिगड़ गया है और लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने तथा आम उत्तराखंडवासियों को राहत देने की मांग की।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी,जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी,महानगर अध्यक्ष मोहित साह,विनय किरौला, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह, नरेंद्र सिंह बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष राकेश भट्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *