पिथौरागढ़-युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव करन सिंह द्वारा कोरोना महामारी डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए पर्यावरण मित्रो के साथ जगह जगह हर वार्ड हर मोहल्ले में जाकर सेनेटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है।करन सिंह ने सभी लोगों से अपील की है कि सभी अपने घरो में रहे एवं आवश्यक ना होने पर घरों से बाहर ना निकलें।विदित हो कि यूथ कांंग्रेस के प्रदेश सचिव करन सिंह इस कोरोनाकाल में लगातार जनसेवा में लगे हैं।उनके द्वारा लगातार जरूरतमंदो की मदद भी की जा रही है तथा बेहद सक्रियता के साथ वे लगातार जनसेवा में लगे हैं।आज उनके द्वारा नया बाजार,गांधी चौक,सिल्थाम,पुरानी बाजार आदि जगहों पर सैनेटाईजेशन का कार्य किया गया।
