

अल्मोड़ा-भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ की गई कथित अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चौघानपाटा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया।दोपहर करीब 12:30 बजे बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता चौघानपाटा में एकत्र हुए और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन सार्वजनिक जीवन में किसी भी नेता के खिलाफ अमर्यादित एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है।उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को राजनीतिक मर्यादा का पालन करना चाहिए।युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि इस मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी,युवाओं की समस्याओं,किसानों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर जवाब देने के बजाय भाजपा लगातार ध्यान भटकाने की राजनीति कर रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों पर जवाब देने में विफल रही है और अब राजनीतिक बयानबाजी के जरिए जनता का ध्यान मूल समस्याओं से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव एवं युवा नेता गोपाल भट्ट ने कहा कि युवा अब जाग चुका है।अब युवा किसी बहकावे और जुमलेबाजी में आने वाला नहीं है।जनता अपने अधिकारों, सम्मान और भविष्य के लिए लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता न्याय और संविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी के विचारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए युवा कांग्रेस की लड़ाई लगातार जारी रहेगी।युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम राहुल गांधी के न्याय के विचार और संविधान की रक्षा की लड़ाई के न्याय योद्धा हैं।जनहित और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारी लड़ाई सड़क से सदन तक लगातार जारी रहेगी।प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल, मप्रदेश सचिव प्रदीप बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष रोहित पंत,इसरार अहमद व संतोष कुमार,जिला महासचिव विशाल पड़ियार व चांदनी आर्या,जिला सचिव तनुजा आर्या,मयंक धामी,अमन लटवाल व राहुल फर्त्याल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान पंकज पंत,प्रकाश जोशी,मयंक गोरखा,कार्तिक बिष्ट,कमल बिष्ट,दिवांशी आर्य,सानिया आर्य सहित अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।
