अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशानुसार जनपद में स्कूलों,कॉलेजों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 9.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धौलछीना रमेश सिंह बोहरा द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ संयुक्त रूप से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बाड़ेछीना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं स्टॉफ को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की गई।साइबर अपराध के संबंध में अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा ओटीपी,पासवर्ड एवं बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह दी गई।म्यूल अकाउंट के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के संबंध में जागरूक किया गया।साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया।महिला एवं बालिका सुरक्षा के संबंध में अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी देते हुए छेड़छाड़,उत्पीड़न अथवा किसी अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया।साथ ही पॉक्सो एक्ट के संबंध में भी जानकारी दी गई।यातायात नियमों के तहत हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने,वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने तथा नशे में वाहन न चलाने की अपील की गई।इस दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन हेल्पलाइन 112 एवं मानस हेल्पलाइन 1933 के संबंध में जानकारी दी गई।इसके अतिरिक्त थानाध्यक्ष द्वारा बाड़ेछीना में थाना दिवस का आयोजन कर स्थानीय लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *