अल्मोड़ा-माल गांव के लिए सोमवार का दिन गर्व और खुशी से भरा रहा।गांव निवासी रजत सिंह बिष्ट पुत्र किशन सिंह बिष्ट ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने की कठिन प्रशिक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर अपने गांव लौटकर परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।रजत के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर 50 से अधिक पूर्व सैनिकों,महिलाओं,वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने ढोल-नगाड़ों एवं देशभक्ति के नारों के साथ उनका स्वागत किया।ग्रामीणों ने रजत को फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल सैन्य भविष्य की कामना की।रजत की इस उपलब्धि को ग्रामीणों ने पूरे गांव के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।कठिन मेहनत,अनुशासन और देशसेवा के जज्बे के साथ रजत ने यह मुकाम हासिल किया है।उनकी उपलब्धि से गांव के अन्य युवाओं में भी सेना में जाने और देश की सेवा करने का उत्साह बढ़ा है।स्वागत कार्यक्रम में राहुल अधिकारी,राज्य मंत्री गंगा बिष्ट,गिरधर अधिकारी,दीवान सिंह,पूरन लटवाल,प्रेम सिंह, किशन सिंह,राधा,प्रमोद, अभय,सागर,नीरज,करन, वरुण,विशाल बिष्ट सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।ग्रामीणों ने कहा कि माल गांव की मिट्टी से निकला रजत आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गया है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि मेहनत,अनुशासन और देशभक्ति के संकल्प के साथ गांवों से भी युवा देश की सेवा में ऊंचे मुकाम हासिल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *