






अल्मोड़ा-ग्रामसभा खत्याड़ी में इस वर्ष नवरात्रि महोत्सव के आयोजन को लेकर नव दुर्गा समिति का गठन किया गया।समिति की बैठक में आगामी नवरात्रि महोत्सव के दौरान माता की मूर्ति स्थापना, श्रीमद्भागवत कथा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर वरिष्ठजनों एवं सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित वरिष्ठजनों की सर्वसम्मति एवं सहयोग से समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया।हरीश कंनवाल को अध्यक्ष,आनंद सिंह जीना को उपाध्यक्ष, भूपेंद्र कंनवाल को सचिव,पूर्व सरपंच राजेंद्र कंनवाल को उपसचिव,अर्जुन कंनवाल को कोषाध्यक्ष तथा राहुल सिंह कंनवाल को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।समिति में राम सिंह जीना, गोविन्द सिंह जीना,शेर सिंह जीना,सुन्दर जीना,विजय कंनवाल,पंकज कंनवाल, भूमित कंनवाल,नवीन मेहता, संजय कंनवाल,कुंदन,राजेंद्र कंनवाल,दीपक जीना एवं पूरन कनवाल सहित अन्य गणमान्य लोगों को सदस्य बनाया गया।समिति पदाधिकारियों ने कहा कि नवरात्रि महोत्सव को श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा।इस दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बनाया जाएगा।समिति की ओर से समस्त श्रद्धालुजनों से सपरिवार नवरात्रि महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया गया।
