






अल्मोड़ा-अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के संचालक मंडल, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा विभिन्न सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का चुनाव गुरुवार को निर्विरोध संपन्न हो गया। निर्वाचन अधिकारी पीताम्बर प्रसाद ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए इसकी सूची जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों को भेज दी है। निर्वाचन परिणाम के अनुसार डॉ. वसुधा पंत बैंक की नई अध्यक्ष तथा सदी राम आर्या उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा सुरेन्द्र प्रसाद, सुजाता गुलाटी, रीता टंडन, मीना आर्या, गगनदीप सिंह सहदेव, नृपेन्द्र सिंह रौतेला, जितेन्द्र सिंह रावत, महेश चन्द्र पाण्डेय, हरीश चन्द्र पाठक और दीपक गौड़ संचालक मंडल के सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शासकीय आदेशों के तहत अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड तथा उत्तराखंड अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक फेडरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधियों का निर्वाचन भी निर्विरोध कराया गया। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधि के रूप में हंसा पाण्डे और मुमताज हुसैन का चयन हुआ है। वहीं उत्तराखंड अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक फेडरेशन लिमिटेड के लिए आनन्द सिंह बगड़वाल, दुर्गा लाल, गोविन्द लाल वर्मा, हंसा पाण्डे, सुमन बोरा और चन्द्रशेखर काण्डपाल प्रतिनिधि चुने गए हैं। राष्ट्रीय अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक फेडरेशन के लिए गिरीश धवन को प्रतिनिधि निर्वाचित किया गया है। निर्वाचन अधिकारी पीताम्बर प्रसाद ने बताया कि चुनाव परिणाम की आधिकारिक सूचना जिलाधिकारी, निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड तथा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) समेत संबंधित विभागों को भेज दी गई है। निर्विरोध निर्वाचन के बाद बैंक से जुड़े सदस्यों और खाताधारकों में उत्साह का माहौल है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संचालक मंडल के सदस्यों ने सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने तथा बैंक की सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
