अल्मोड़ा-सेवा ही संगठन है के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के आह्वाह्न पर पिछले दो महीने से लगातार जागेश्वर विधानसभा में एक युवा तन मन और धन से जनता की सेवा में लगा है और आजकल हर तरफ इस युवा की चर्चा है और ये है जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी व क्षेत्र पंचायत सदस्य धौलादेवी नरेंद्र प्रसाद आगरी।शुक्रवार को नरेन्द्र प्रसाद आगरी ने वंदे मातरम ग्रुप के सहयोग से युवा साथियो को साथ लेकर जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले गांव आगाटाना,चामी , गवाईदयो,गुरंडबाज के गांव में ऑक्सीजन मीटर,भाप मशीन थर्मामीटर,सैनिटाइजर,मास्क और दवाइयों का वितरण किया।इस कार्य में उनका साथ दिया युवाओं के ग्रुप वंदे मातरम ग्रुप ने।आपको बता दें कि इस समय नरेंद्र प्रसाद आगरी लगातार अपने क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर लोगों की ना केवल सहयता कर रहे हैं बल्कि उनकी टीम और वो खुद कई मील पैदल चलकर लोगो को इस बीमारी के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उनका कहना है कि जितना हो सकेगा लह जनता की मदद करेंगे साथ ही उन्होने कहा की अगर कोई इस काम में उनका साथ देना चाहता है तो उनका स्वागत है।उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर ही इस बीमारी को हरा सकते हैं।