






अल्मोड़ा-आज दिनांक 1 सितम्बर की तड़के प्रातः 4:26 बजे डॉयल 112 से सूचना प्राप्त हुई कि सोमेश्वर क्षेत्रान्तर्गत राजस्व क्षेत्र पातलीबगड़ के ग्राम बड़यूडा में राजेन्द्र राम पुत्र गुलाब राम के आवासीय भवन के पीछे से अचानक भू-धंसाव/भू-स्खलन होने से भवन के अन्दर मलवा आने से कुछ लोगों के दबे हुए है।घटना की गम्भीरता को देखते हुए चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सीओ रानीखेत भावना कैंथोला को नजदीकी थाना/चौकियों के पर्याप्त पुलिस बल,एसडीआरएफ टीम, फायर सर्विस एवं आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया।घटनास्थल पर उपजिलाधिकारी अल्मोड़ा, सीओ रानीखेत,तहसीलदार अल्मोड़ा एवं तहसीलदार सोमेश्वर की मौजूदगी में पुलिस,एसडीआरएफ एवं फायर सर्विस की संयुक्त टीमों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया।लगभग 3 घंटे तक चले सघन रेस्क्यू ऑपरेशन में टीमों ने कड़ी मशक्कत करते हुए मलबे में दबे 3 लोगों के शव बरामद किए।आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत शवों को बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा भेजा गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने भी बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर इस दुःखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की।दिवंगतों में प्रेमा देवी उम्र 42 वर्ष पुत्र राजेन्द्र राम निवासी ग्राम बड़यूडा सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा,कल्पना आर्या उम्र 19 वर्ष पुत्री राजेन्द्र राम, निवासी उपरोक्त,मनीष कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र राजेन्द्र राम, निवासी उपरोक्त शामिल हैं।रेस्क्यू में शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार, कोतवाली सोमेश्वर,उपनिरीक्षक विनोद फर्त्याल चौकी प्रभारी मजखाली,उपनिरीक्षक धरम सिंह चौकी प्रभारी बग्वालीपोखर,अपर उपनिरीक्षक प्रेम सिंह खोलिया,हेड कांस्टेबल हरीश आर्य,हेड कांस्टेबल अकरम, कांस्टेबल सुंदर सिंह,कांस्टेबल चालक ललित राम कोतवाली सोमेश्वर,हेड कांस्टेबल मनोज तिवारी कोतवाली रानीखेत,कांस्टेबल संजू ठकुरी कोतवाली रानीखेत,कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह कोतवाली रानीखेत,कांस्टेबल चंद्रप्रकाश कोतवाली द्वाराहाट,कांस्टेबल नंदकिशोर भट्ट कोतवाली द्वाराहाट शामिल रहे।एसडीआरएफ टीम में उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल,हेड कांस्टेबल टीका कार्की,कांस्टेबल हरपाल सिंह,कांस्टेबल हरीश पांडेय,कांस्टेबल कृष्ण कार्की, होमगार्ड राजन गोस्वामी,होमगार्ड धीरज भारती,चालक मनोज सती शामिल रहे।फायर सर्विस टीम में मुकेश चतुर्वेदी प्रभारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा,एलएफएम किशन सिंह,एफएस चालक विपिन बडोला,हरि सिंह अधिकारी,एफएम महमूद अली,एफएम प्रेम सिंह, एफएम रवि आर्या शामिल रहे।
