अल्मोड़ा-खगमराकोट वार्ड की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर पार्षद मधु बिष्ट ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने की मांग उठाई। पार्षद ने विशेष रूप से वार्ड के क्षतिग्रस्त एवं खराब रास्तों की हालत दुरुस्त करने, पथ प्रकाश व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ठोस कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में पार्षद मधु बिष्ट ने कहा कि वार्ड के कई रास्तों की स्थिति ठीक नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित स्थानों पर आवश्यक मरम्मत एवं सुधारीकरण कार्य शीघ्र कराने की मांग की।इसके साथ ही वार्ड में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि पर्याप्त पथ प्रकाश व्यवस्था न होने से स्थानीय लोगों को विशेषकर शाम और रात के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।पार्षद ने वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डस्टबिन वितरण की मांग भी नगर आयुक्त के समक्ष रखी।उन्होंने कहा कि पर्याप्त डस्टबिन उपलब्ध होने से कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी और वार्ड को स्वच्छ रखने में भी स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ेगी।मधु बिष्ट ने नगर निगम प्रशासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करते हुए वार्डवासियों को राहत प्रदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *