





अल्मोड़ा-विकास स्वायत्त सहकारिता खत्याड़ी विकासखंड हवालबाग की तृतीय वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का सोमवार को सफल आयोजन किया गया। बैठक में सहकारिता के समस्त शेयरधारकों ने भाग लिया।कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक,ब्लॉक प्रमुख,दर्जा मंत्री,सहायक खंड विकास अधिकारी,सहकारिता पदाधिकारी एवं सहकारिता कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।बैठक में सहकारिता की विगत वर्ष की गतिविधियों,वार्षिक आय-व्यय एवं लेखा विवरण, उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।शेयरधारकों ने सहकारिता को और अधिक मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाने को लेकर अपने सुझाव भी रखे।अतिथियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन और स्वरोजगार के लिए सहकारिता की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर सहकारिता के माध्यम से आजीविका एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले ई-रिक्शा चालकों और विभिन्न उद्यमियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।वहीं सहकारिता की ओर से सभी शेयरधारकों को लाभांश का वितरण भी किया गया।लाभांश मिलने पर शेयरधारकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सहकारिता की गतिविधियों की सराहना की।कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास स्वायत्त सहकारिता खत्याड़ी की अध्यक्षा सीमा कुमारी ने की।उन्होंने कहा कि सहकारिता का उद्देश्य सदस्यों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना तथा सामूहिक विकास को बढ़ावा देना है।उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, शेयरधारकों,सदस्यों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।
