बागेश्वर-बागेश्वर मे युवाओं द्वारा मिशन उम्मीद के तहत बीते दो हफ्ते से बागेश्वर के विभिन्न क्षेत्रों मे टीम जनता की आवाज व्लॉग (यूट्यूब चैनल) के संपादक पंकज कुमार एवम मिशन उम्मीद के सह संचालक सौरव विश्वकर्मा के नेतृत्व मे धनराशि एकत्र कर दिव्यांग एवम विधवा महिलाएं जैसे असहाय लोगो तक राशन पहुंचाया जा रहा है।इसी क्रम में बीते दिन बागेश्वर के दूरस्थ क्षेत्र ग्राम पंचायत बिनसर गाड़ीखेत मे जाकर जरुरतमंद लोगो को राशन उपलब्ध कराया गया और साथ ही अन्य लोगो को मास्क वितरित कर जागरूक किया।साथ ही लोगो को कोरोना महामारी से बचने के लिए नियमित रुप से मास्क,सेनिटाइजर और सामाजिक दूरी के साथ साथ तमाम सरकारी दिशा-निर्देशों के पालन करने की अपील की गयी और बिना डरे और किसी अफवाह मे न आ कर वैक्सीन लगवाने की भी अपील की गई साथ ही साथ जरुरत मंद लोगो की हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।इस कार्यक्रम में राहुल यादव,रोहित खोलिया,मुन्ना कुमार और प्रीती भंडारी आदि मौजूद रहे।
