बागेश्वर-शुक्रवार को यूथ कांग्रेस बागेश्वर जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में SUPER 56 कोविड हेल्पलाइन टीम के तत्वाधान में उमेश मनराल जिला वरिष्ठ महासचिव युवा कांग्रेस के पास जरूरतमंद लोग का फोन आने पर 10 राशन किट(मंडलसेरा,जीतनगर, बनखोला) आर्थिक रूप से कमजोर निर्धन परिवारों तक पहुंचाई गई।जो राशन किट यूथ कांंग्रेस द्वारा समाजसेवी कुन्दन सिंह भाकुनी के सौजन्य से वितरित की गयी।जिसके लिए युवा कांग्रेस ने श्री भाकुनी का आभार व्यक्त किया।राशन वितरण में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस,ईश्वर पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष,अंकुर उपाध्याय जिला प्रवक्ता,उमेश मनराल जिला महासचिव,सुनील पांडे जिला कोषाध्यक्ष,जीवन पांडे जिला सचिव आदि यूथ कांंग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
