अल्मोड़ा-युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने सरकार द्वारा एनएचएम कर्मियों के प्रति की जा रही अनदेखी पर गहरा रोष जताते हुए कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में बीजेपी सरकार स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अनैतिक व्यवहार कर रही है जो कि पूरी तरह गलत है।कोराेना महामारी के दौरान एनएचएम कर्मियों ने जनता को राहत पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी,जिसके लिए पूरा देश प्रदेश उनका आदर करता आया है। ऐसे में जब सरकार द्वारा उनके हितों से लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है,तो वे सभी निराश होकर आइसोलेशन में जाने को मजबूर हो गए हैं।सरकार द्वारा उनके हितों पर लगातार कुठाराघात किया जाना,सरकार की मंशा को स्पष्ट करता है,जिससे स्वास्थ्य कर्मियों में निराशा का माहोल व्याप्त है,जो किसी तरह सही नहीं है।उन्होंने कहा कि सरकार को बड़ा दिल दिखाना चाहिए और अविलम्ब एन एच एम कर्मियों की मांगों को पूरा कर उनको राहत पहुंचाने की ओर कदम उठाने चाहिए।जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने अपने साथियों के साथ एनएचएम कर्मियों के समर्थन में सांकेतिक धरना देकर उनके प्रति एकजुटता जाहिर की और सरकार से एनएचएम कर्मियों को अविलंब राहत देने की मांग की।