पिथौरागढ़-आज युवा कांग्रेस पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर की अगुवाई में युवा कांंग्रेस द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी जो कि कोविड कॉल में फ्रंट लाइन वर्कर की भूमिका में है वह सरकार द्वारा अपनी अनदेखी से नाराज होकर आज से काम छोड़ होम आइसोलेशन में हैं।सरकार द्वारा उनकी सुध नही ली जा रही है।वह लोग दैनिक मजदूरी से भी कम मानदेय पर कार्य कर रहे है।ना तो उनकी जॉब सिक्युरिटी है न ही बीमा है,केंद्र द्वारा दिये जा रहे 15%बोनस को काट कर राज्य सरकार द्वारा उन्हें सिर्फ6.75% बोनस देने ली घोषणा की गई है और उनका 8.25 % सरकार द्वारा छीन दिया जा रहा है।इस तरह के सौतेले व्यवहार से सुब्द्ध होकर प्रदेश के समस्त NHM कर्मी होम आइसोलेशन में चले गए है, जिससे कोविड सेम्पलिंग,कोविड रिपोर्टिंग,प्रसव समेत सभी कार्य प्रभावित होंगे,ये सरकार की एक ओर नाकामी औऱ लापरवाही को दर्शाता है,
इसलिए आज यूथ कांग्रेस पिथौरागढ़ द्वारा प्रदर्शन करते हुए NHM कर्मचारियों का समर्थन किया एवं अपने अपने आवास में धरना दिया गया जिसमें करन सिंह,पारस सिंह,रजत विश्वकर्मा,अभिषेक कोहली,नब्बू भंडारी,शिवम पंत,कार्तिक खर्कवाल,नीरज रावल,प्रियांशु कोहली,जितेंद्र भंडारी,प्रकाश देवली,दीपक जोरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।