अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा के तत्वावधान में आज नगर में भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं,वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों,पार्षदों, व्यापारियों एवं नगरवासियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग किया।हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों के भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा।यात्रा के दौरान अल्मोड़ा की सड़कों पर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता-अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।यात्रा में शामिल लोगों ने तिरंगा लहराते हुए देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों के बलिदान को याद किया। यात्रा के मार्ग में आम नागरिकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत करते हुए राष्ट्रध्वज के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि तिरंगा भारत की आन,बान और शान का प्रतीक है। ?यह केवल एक राष्ट्रीय ध्वज नहीं,बल्कि देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और वीर जवानों के बलिदान की पहचान है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को नई मजबूती मिली है।तिरंगा यात्रा जैसे आयोजनों से समाज में राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होती है और युवा पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध होता है।भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि नगर मंडल की तिरंगा यात्रा में जिस उत्साह के साथ सैकड़ों लोगों ने भागीदारी की वह अल्मोड़ा की राष्ट्रभक्ति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हर भारतीय के स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है।देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान को याद करते हुए हमें राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों,पार्षदों,कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि तिरंगा हमें देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले वीरों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति प्रेम और समर्पण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। आज तिरंगा यात्रा में जिस प्रकार बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए उससे यह स्पष्ट है कि अल्मोड़ा की जनता राष्ट्रहित और राष्ट्रीय एकता के विषय में पूरी तरह सजग और समर्पित है।दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट ने कहा कि तिरंगा देश की एकता,अखंडता और गौरव का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में बांधने का काम करते हैं।विशेष रूप से युवाओं को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने में तिरंगा यात्रा की महत्वपूर्ण भूमिका है।तिरंगा यात्रा में महापौर अजय वर्मा, पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक अल्मोड़ा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सिकंदर पवार,जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट,जिला मंत्री मनोज जोशी,मनोज सनवाल,मनीष जोशी,ठाकुर संदीप सिंह तथा तिरंगा यात्रा संयोजक दिनेश मठपाल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।नगर मंडल की ओर से नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट,नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट एवं जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश बिष्ट सहित पूरी नगर मंडल टीम ने यात्रा को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।यात्रा में व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा सहित नगर के सम्मानित पार्षदों ने भी सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा में संजय जोशी, राहुल जोशी,पूनम त्रिपाठी, पूनम वर्मा म,आशा बिष्ट,मोनू साह,अभिषेक जोशी,श्याम पांडे,मीरा मिश्रा,विपिन बिष्ट, अजीत पवार,जगमोहन बिष्ट, बीना नयाल,जगदीश चौहान एवं जगत तिवारी सहित सम्मानित पार्षद एवं साथी मौजूद रहे।नगर मंडल की टीम से दीपा पांडे,दीपा अधिकारी,कमला तिवारी, नीरज सांगा, सुधीर कुमार एवं शुभम रौतेला सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने यात्रा की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।हाथों में तिरंगा और चेहरे पर राष्ट्रगौरव की भावना लिए सैकड़ों लोग यात्रा में आगे बढ़ते रहे।भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। तिरंगा यात्रा ने अल्मोड़ा में सामाजिक एकता,राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति समर्पण का सकारात्मक संदेश दिया।भाजपा नगर मंडल ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं,पदाधिकारियों, पार्षदों,कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।नगर मंडल ने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और सहभागिता से तिरंगा यात्रा सफल एवं यादगार बनी।अल्मोड़ा की धरती पर लहराता तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं,बल्कि राष्ट्र के प्रति अटूट आस्था,वीरों के बलिदान और भारत की एकता-अखंडता का प्रतीक बनकर पूरे नगर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगता नजर आया।
