अल्मोड़ा-नगर के कुछ विद्यालयों के समय में हुए बदलाव को देखते हुए स्कूली छात्रों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने एलआर साह रोड पर यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया है।
संशोधित व्यवस्था के तहत प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक तथा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक फायर स्टेशन अल्मोड़ा से शिखर तिराहे की ओर आने वाले सभी चार पहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस के अनुसार इन समयावधियों में आवश्यकता के अनुसार यातायात को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि के अलावा एलआर साह रोड पर यातायात व्यवस्था पूर्व की भांति संचालित रहेगी।अल्मोड़ा पुलिस ने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की है कि संशोधित यातायात व्यवस्था का पालन करें और निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर पुलिस को सहयोग प्रदान करें। अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था मुख्य रूप से विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है।
