अल्मोड़ा-आज नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा सूबे के मुख्यमंत्री को जिला प्रशासन के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि कोरोना संक्रमण के कारण आर्थिक मंदी से जूझते व्यापारियों के लिए आमदनी पूर्ण रूप से बंद हो गई है और बहुत से व्यापारियों के आगे रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि व्यापारियों का तीन माह का विद्युत बिल,पानी का बिल और सभी टैक्स माफ किए जाए।बैंक के ब्याज और किस्त की अवधि को 6 माह के लिए बढ़ाया जाए।ज्ञापन में कहा गया कि शासन प्रशासन किसी भी व्यापारी की सुध नहीं ले रहा है।व्यापार मंडल ने आग्रह भी किया कि शीघ्र ही बाजार को कोविड 19 के नियमानुसार खोल दिया जाए या व्यापारी को एक आर्थिक पैकेज दिया जाए और व्यापार मंडल द्वारा नगर पालिका के अधिशासी अभियंता/नगर पालिका अध्यक्ष को भी एक ज्ञापन देकर समस्त व्यापारियों का तीन माह का किराया माफ करने का निवेदन किया गया।समस्त सभासदों से सहयोग करने की अपील की गयी और कहा गया कि समस्त व्यापारी आपके वार्ड के अन्तर्गत भी आते है।इस प्रयास में आप व्यापारी का सहयोग करें।ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह,सचिव मयंक बिष्ट, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद,प्रत्येश पांडेय, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह,उपसचिव राहुल बिष्ट,अमन नज़्जोंन,व्यापारी दीपक साह,राम अवतार,अभय साह , सलमान,मनीष जोशी,अमित साह, मनोज बिष्ट आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।