



अल्मोड़ा-उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की युवा शोधकर्ता डॉ भावना बिष्ट का चयन कनाडा की प्रतिष्ठित Canada Impact Research Training Awards (CIRTA) पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप के लिए हुआ है।दो वर्षों की इस प्रतिष्ठित शोधवृत्ति के अंतर्गत वह प्रतिष्ठित मैकमास्टर यूनिवर्सिटी कनाडा में पोस्टडॉक्टोरल शोधकर्ता के रूप में कार्य करेंगी।इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए भारत सहित विभिन्न देशों से केवल चुनिंदा शोधकर्ताओं का चयन किया गया है जिनमें डॉ. बिष्ट भी शामिल हैं।मूल रूप से अल्मोड़ा की निवासी डॉ. भावना बिष्ट ने अपनी स्कूली शिक्षा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) अल्मोड़ा से प्राप्त की।इसके बाद उन्होंने डॉल्फिन (पीजी) इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज (DIBNS),देहरादून से मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी में स्नातक तथा गुरु नानक देव विश्वविद्यालय,अमृतसर से माइक्रोबायोलॉजी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने सीएसआईआर–इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी (CSIR-IMTECH) चंडीगढ़ से पीएचडी की उपाधि अर्जित की।डॉ. बिष्ट का शोध कार्य नैनोबायोटेक्नोलॉजी बायोसेंसर के क्षेत्र में रहा है। उनके कई शोधपत्र प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए उन्हें युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है
डॉ. बिष्ट की यह उपलब्धि दर्शाती है कि छोटे शहरों से निकलने वाली प्रतिभाएं भी अपनी मेहनत,लगन और समर्पण के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।
