सोमेश्वर-सोमेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में क्षेत्र की बदहाल सड़कों और लगातार बढ़ते गड्ढों को लेकर गुरुवार को अनोखे अंदाज़ में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को व्यंग्यात्मक रूप से स्विमिंग पूल और खाल-खंतियाँ का नाम देते हुए राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने व्यंग्यात्मक शैली में मंत्री से क्षमा याचना करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता इन गड्ढों को विकास समझने की भूल कर रही थी, जबकि वास्तव में ये तो स्विमिंग पूल और खाल-खंतियाँ हैं।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की सड़कें बदहाल स्थिति में हैं, जिससे आम जनता,स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भुवन दोसाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य किशोर नयाल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश बोरा,जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार,प्रकाश खाती,लक्ष्मण मेहरा,कैलाश कुमार,हीरा मेहरा,राजेन्द्र बोरा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से क्षेत्र की जर्जर सड़कों का शीघ्र सुधार कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द ही प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो जनहित में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *