जागेश्वर-आज जागेश्वर विधानसभा के मंडल दन्या के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण लोगों ने कोविड-19 महामारी के रोकथाम हेतु प्रमुख धौलादेवी श्रीमती नेहा बिष्ट का आभार जताया।प्रमुख क्षेत्र पंचायत श्रीमती नेहा बिष्ट द्वारा निर्णय लिया गया है कि संपूर्ण ब्लॉक में सेनिटाइज कराया जाएगा व मास्क वितरित किए जाएंगें।आज सेनिटाइजेशन कार्यक्रम भाजपा वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय धौलादेवी,बीआरसी धौलादेवी,सेलकांडे,जीआईसी इंटर कालेज धौलादेवी गैंगहेड,चेलछीना,झालडूंगरा, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गुणादित्य,स्टेट बैंक गुणादित्य,गुणादित्य बाजार,टेय्याखान,कसेडमन्या,चगेठी, आयुर्वेदिक चिकित्सालय चगेठी की बाजारों व लोगों के घर-घर जाकर किया गया।कोरोना की भयावहता को देखते हुए उनके द्वारा ग्रामीण जनता से घरों में रहने व मास्क सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील की गयी।उनके साथ में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गणेश भैसोड़ा,सोशल मीडिया प्रभारी दन्या मंडल गौरव नैनवाल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक सिंह भैसोड़ा,क्षेत्र पंचायत सदस्य बिशन सिंह भैसोड़ा,ग्राम प्रधान काफली राजेंद्र प्रसाद,व्यापार मंडल अध्यक्ष काफलीखान दिवान सिंह बिष्ट,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री जागेश्वर कल्याण बिष्ट,विधार्थी परिषद के कार्यकर्ता हेमन्त बिष्ट,गरूडाबाज विधार्थी परिषद ईकाई अध्यक्ष नंदन लाल साह,रिषभ साह,पूरन लाल साह,पूर्व प्रधान राम लाल साह,मनीष नैनवाल,महेश राम,गोविंद राम,सुन्दर राम,नारायण कोहली आदि लोग मौजूद रहे।