अल्मोड़ा-गांधी पार्क में उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवम उत्तराधिकारी संगठन अल्मोड़ा की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में अगस्त क्रांति दिवस आगामी रविवार को निकलने वाली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान यात्रा की रूप रेखा तय की गई,प्रदेश उपाध्यक्ष और यात्रा के मुख्य संयोजक कमलेश पांडे ने बताया कि इस बार की सम्मान यात्रा में अल्मोड़ा जिले के वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानीआनंद सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में यात्रा में सम्मिलित रहेंगे।तय किया गया कि यात्रा नंदा देवी मंदिर परिसर से आरम्भ होकर मुख्य बाजार होते हुए लोहा शेर से माल रोड होते हुए गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सम्पन्न होगी,कार्यक्रम संयोजक अवकाश प्राप्त कुमाऊँ केशरी बद्री दत्त पांडे के पौत्र कर्नल रविन्द्र पांडे ने बताया कि इस यात्रा में अल्मोड़ा विद्यालयों के छात्र छात्राओं को भी बुलाया गया है जिससे छात्र छात्राओं को इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी हो सके।पांडे ने बताया कि इसके अतिरिक्त सभी राजनीतिक दलों को, सामाजिक संगठनों को और अल्मोड़ा के गणमान्य नागरिकों को यात्रा में आमंत्रित किया जा रहा है,बैठक का संचालन जनपद अध्यक्ष भारत पांडे ने किया,बैठक में कैलाश वर्मा,राजेंद्र सिंह गैलाकोटी,किशन चंद जोशी,विनय कुमार पांडे,बद्री पांडे,शिवेंद्र गोस्वामी,पुष्पा गैलाकोटी,बिपिन चंद्र जोशी, पार्वती बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *