अल्मोड़ा-महिला कल्याण संस्था की ओर से आगामी सावन मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को नंदा देवी स्थित संस्था कार्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक टीमों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भजन-कीर्तन के साथ हुआ। बैठक में मेले की रूपरेखा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं को अंतिम रूप दिया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि सावन मेला 12 एवं 13 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। मेले के प्रथम दिवस सिद्ध नौला मंदिर से जल लेकर भव्य जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी जो नंदा देवी मंदिर पहुंचेगी। यहां भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।मेले के दूसरे दिन महिलाओं एवं युवतियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इनमें सेली सजाओ प्रतियोगिता, दुल्हन बनो प्रतियोगिता, सावन गीतों पर नृत्य प्रतियोगिता तथा कुमाऊँनी व्यंजन प्रतियोगिता प्रमुख रहेंगी। प्रत्येक प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल प्रतिभागियों से संबंधित विषयों पर प्रश्न भी पूछेगा। कुमाऊँनी व्यंजन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को मोटे अनाज से बने पारंपरिक व्यंजन घर से तैयार कर लाने होंगे।बैठक में यह भी तय किया गया कि मेले के दौरान महिलाओं द्वारा विभिन्न खाद्य स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों से होने वाली आय संबंधित महिलाओं की स्वयं की आय होगी, जिससे महिला स्वावलंबन को बढ़ावा मिलेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता रीता दुर्गापाल ने की जबकि संचालन मीता उपाध्याय ने किया।बैठक में आशा कर्नाटक, आशा पंत, रीता जोशी, इंदिरा लोहानी, दीपा, सतीश जोशी, ममता चौहान, अंजू अग्रवाल, चंद्रा अग्रवाल, गीता शाह, राधिका जोशी, मंजू रावत, सरला बिष्ट, रमा जोशी, अनीता रावत, दीपा जोशी, आदिति अग्रवाल पांडे, रेखा चौहान, रिचा दुर्गापाल, कंचन दुर्गापाल, सरस्वती आर्या, इंदिरा गनघरिया, रीता सनवाल, नीला दुर्गापाल, कमला भट्ट, प्रभा कनवाल, कुसुम जोशी, प्रभा बोरा, जया पंत, नीमा देवी भारती, गीता रावत, प्रेमा कनवाल, प्रेमा जीना, सुनीता बिष्ट, बसंती लटवाल, हीरा देवी, गीता भट्ट, नेहा महाजन, दीपा बिष्ट, विमला तिवारी, मुन्नी बिष्ट, बसंती सिजवाली, मुन्नी जीना, पूजा सेन वर्मा, तारा नैनवाल, गंगा भट्ट, तारा देवी, गोपा नयाल, भावना रावत, ममता बिष्ट, दुर्गा दोसाद, मीरा, हीरा कनवाल, लीला कनवाल, जानकी बिष्ट, पुष्पा आर्या, ममता खत्री सहित संस्था की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।बैठक में सभी सदस्यों ने सावन मेले को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने नगरवासियों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक आयोजनों का आनंद लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *