अल्मोड़ा-नरसिंह बाड़ी, डुबकिया,राजपुर और नियाजगंज क्षेत्र के निवासियों ने बावन सीढ़ी गोपाल धारा मार्ग में लगे गेट को जनहित में खोलने की मांग को लेकर महापौर एवं नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने कहा कि बावन सीढ़ी के पास स्थित गेट पिछले काफी समय से बंद पड़ा है जिससे स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बुजुर्गों,महिलाओं और स्कूली बच्चों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।गेट बंद होने के कारण लोगों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह मार्ग लंबे समय से दैनिक आवागमन का प्रमुख रास्ता रहा है।इसके बंद रहने से न केवल समय की बर्बादी हो रही है बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।ज्ञापन के माध्यम से महापौर एवं नगर आयुक्त से जनहित और स्थानीय निवासियों की सुविधा को देखते हुए बावन सीढ़ी के नीचे स्थित गेट को शीघ्र खोलने की मांग की गई है।क्षेत्रवासियों ने कहा कि गेट खुलने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन पहले की तरह सुगम हो सकेगा।ज्ञापन पर प्रमुख रूप से हस्ताक्षर करने वालों में नगर निगम अल्मोड़ा के पार्षद दीपक कुमार,पार्षद विकास कुमार आर्य,पार्षद अनूप भारती सहित नरसिंहबाड़ी,डुबकिया,राजपुर एवं नियाजगंज क्षेत्र के अनेक स्थानीय निवासी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *