अल्मोड़ा-नगर निगम अल्मोड़ा के वार्ड संख्या-2 सेलाखोला की पार्षद वंदना वर्मा ने अपने वार्ड में खराब पड़े वाटर कूलर को हटाकर नया वाटर कूलर लगाए जाने की मांग को लेकर नगर आयुक्त को पत्र सौंपा है।पार्षद द्वारा दिए गए पत्र में बताया गया है कि बाजार क्षेत्र में अभिनंदन स्वीट्स के सामने हुक्का क्लब के पास लगाया गया वाटर कूलर लंबे समय से खराब स्थिति में है। उन्होंने कहा कि वाटर कूलर की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है तथा उसके पास विद्युत करंट फैलने की आशंका बनी हुई है जिससे आम लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि संभावित दुर्घटना को देखते हुए वाटर कूलर की विद्युत लाइन का कनेक्शन काट दिया गया है।ऐसे में स्थानीय लोगों और राहगीरों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उसी स्थान पर नया वाटर कूलर लगाए जाने की अनुमति एवं आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है।पार्षद वंदना वर्मा ने नगर निगम प्रशासन से जनहित और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र नया वाटर कूलर स्थापित करने की मांग की है, ताकि बाजार क्षेत्र में आने वाले लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा फिर से उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *