अल्मोड़ा-लक्ष्मेश्वर वार्ड में तेंदुए के आतंक को देखते हुए लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू ने वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम से वार्ता की।तदोपरान्त आज वन क्षेत्राधिकारी द्वारा कर्नाटक खोला में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है।अभियान में वन विभाग के हरीश सिंह बिष्ट,ललित कुमार,वन विभाग के श्रमिक और स्थानीय नागरिक सुनील कर्नाटक उपस्थित रहे।अमित साह मोनू ने पिजड़ा लगाने के लिए वन विभाग का आभार जताया एवं यह भी बताया कि वन विभाग के द्वारा दो गश्ती दल भी यहां पर गस्त करेंगें।
