



अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अल्मोड़ा द्वारा अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल के नेतृत्व में लखपति दीदी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।सम्मेलन में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण,स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से हजारों महिलाएं आज अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ समाज में नई पहचान बना रही हैं।सरकार का उद्देश्य प्रत्येक महिला को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें रोजगार और उद्यमिता से जोड़ना है।उन्होंने कहा कि लखपति दीदी जैसी पहल ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रही है।महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर न केवल अपने परिवार की आय बढ़ा रही हैं,बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।सम्मेलन में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी अनेक महिलाओं को सम्मानित किया गया।उन्हें स्वरोजगार,उद्यमिता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है।सरकार की विभिन्न योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ उन्हें नेतृत्व की मुख्यधारा में भी ला रही हैं।कार्यक्रम में जिला प्रभारी विमला रावत,प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत,रवि रौतेला,दर्शन रावत,संजय बिष्ट,जिला महामंत्री महिला मोर्चा कविता साह,नीमा वर्मा, ललिता पंचपाल,ज्योति लटवाल,हेमा कांडपाल,रश्मि आर्य,सीमा,नीलम,सुनीता देवी,रेखा जीना,पार्वती बिष्ट, पिंकी बिष्ट,सरस्वती देवी, दीपा,गीता,प्रेमा,पुष्पा, जानकी,आनंद कनवाल, हरीश मेहता,हितेश नेगी, जगत तिवारी,अजय वर्मा, रेखा,भारती जलाल सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ ने उपस्थिति दर्ज कराई।सम्मेलन का समापन महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ हुआ।
