

अल्मोड़ा-केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने इसे छात्रों के संघर्ष और लोकतांत्रिक आंदोलनों की जीत बताते हुए शनिवार शाम अल्मोड़ा में विजय मार्च निकाला।चौघानपाटा से प्रारंभ हुए विजय मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों की जीतजनता की जीत, लोकतंत्र जिंदाबाद और सत्य की जीत हुई जैसे नारों के साथ अपनी खुशी व्यक्त की।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों के हितों,परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों को लेकर कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रही है।उनका कहना था कि छात्रों और युवाओं के निरंतर आंदोलन तथा जनता के दबाव के चलते सरकार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार करना पड़ा।कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि यह किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल की नहीं,बल्कि देश के लाखों छात्रों, युवाओं और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिकों की जीत है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही छात्रों के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके अधिकारों तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए संघर्ष जारी रखेगी।उनके अनुसार यह विजय मार्च छात्र शक्ति और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत का प्रतीक है।अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता,पेपर लीक पर प्रभावी रोक और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ हर स्तर पर मजबूती से लड़ती रहेगी।विजय मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस,एनएसयूआई, कांग्रेस सेवा दल तथा पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला सचिव देवेंद्र धोनी,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव किरण आर्या,तारा चंद्र साह, संजय दुर्गापाल,विनीत कुमार पांडे,वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष अम्बीराम आर्य,नगर उपाध्यक्ष हरीराम आर्य,मनोज वर्मा, पूरन सिंह रौतेला,एन.डी. पांडे,अमरजीत सिंह भाकुनी, विपुल कार्की,निर्मल रावत,अजीत सिंह कार्की,कुंदन सिंह भंडारी, अनुज साह,देव सिंह कनवाल, परितोष जोशी,देवेंद्र चिलवाल,शशांक बिष्ट, विश्वास टम्टा,जया जोशी, भीम सिंह बगड़वाल,जगदीश पांडे,मनोज बिष्ट,भैरव गोस्वामी,नितिन रावत,केतन चौधरी,आनंद सिंह बगड़वाल, सुशील साह,अभिषेक रौतेला, अभिनव चंद्रा,शहजाद कश्मीरी,शरद चंद साह,बाल विक्रम सिंह रावत,फैमीना खान,प्रदेश सचिव लीला जोशी,प्रदेश सचिव रजनी टम्टा,प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस प्रदीप बिष्ट,पूर्व लोकसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस संदीप सिंह जंगपांगी,जिला महामंत्री जया जोशी,निर्मला कांडपाल,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजू कठायत, रीतिक नयाल,कृष्ण कुमार जोशी,मीडिया प्रभारी जगदीश राम,पार्षद विकास कुमार,शोभा जोशी प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस सेवा दल,विनोद वैष्णव,दानिश खान,इजरार अहमद,मयंक बिष्ट,केवल सती,राहुल अधिकारी,कृष्ण चंद्र जोशी, संजू सिंह,दिनेश पिलखवाल, संदीप तड़ागी,अमित बिष्ट एवं दिपेश कांडपाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
