

अल्मोड़ा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस लाइन अल्मोड़ा सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया।बैठक में अपराध नियंत्रण,लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण,साइबर अपराधों की रोकथाम, मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन,कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।बैठक की शुरुआत सैनिक सम्मेलन से हुई, जिसमें पुलिस कर्मियों की व्यक्तिगत,सामूहिक एवं विभागीय समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।एसएसपी ने जनपद में लंबित विवेचनाओं एवं अभियुक्तों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए सभी विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध विवेचना कर मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।उन्होंने सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी को नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए मादक पदार्थों की बरामदगी,नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।उन्होंने थाना प्रभारियों एवं बीट अधिकारियों को ई-बीट बुक शत-प्रतिशत अद्यतन रखने,बीट क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर आमजन से संवाद स्थापित करने तथा पुलिस-जन विश्वास को और मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शिकायतों,सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों,माल मुकदमाती,समन,नोटिस एवं वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने को कहा।दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में नए कानूनों,साइबर अपराधों,यातायात नियमों एवं नशा विरोधी अभियान से संबंधित अधिक से अधिक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया।कांवड़ यात्रा को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को लगातार चेकिंग अभियान चलाने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने, सायंकालीन एवं रात्रि गश्त बढ़ाने, चेकिंग प्वाइंटों की नियमित निगरानी करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने पुलिस की विजिबल पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए जनता के बीच लगातार मौजूद रहने को कहा।मानसून सीजन के मद्देनजर सभी थाना प्रभारियों एवं फायर स्टेशनों को आपदा प्रबंधन उपकरणों को पूर्ण रूप से चालू एवं तैयार रखने तथा पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ओवरलोडिंग,शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, नाबालिग चालकों एवं रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों एवं ब्लाइंड स्पॉटों को चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए गए।बैठक में साइबर अपराधों पर विशेष फोकस करते हुए एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को साइबर सेल के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करने, साइबर जागरूकता अभियान चलाने तथा एम आर एम पोर्टल के माध्यम से ठगी की धनराशि होल्ड कराने की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।इसके अलावा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने पर भी जोर दिया गया।इस अवसर पर सहायक निदेशक अभियोजन सुनीता भट्ट ने अभियोजन संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उपस्थित अधिकारियों का मार्गदर्शन किया।एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को जनता के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने की भी हिदायत दी।थाना दन्या में पंजीकृत हत्या के मुकदमे में दो आरोपियों को कटरा (जम्मू-कश्मीर) से सुरागरसी एवं तलाश कर गिरफ्तार करने में सराहनीय भूमिका निभाने वाली थाना लमगड़ा में नियुक्त महिला कांस्टेबल इन्द्रा मिश्रा को जून-जुलाई 2026 का एम्प्लॉय ऑफ दि मंथ चुना गया।एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने उत्कृष्ट पुलिसिंग, प्रभावी गुडवर्क एवं मानवीय कार्यों के लिए 24 अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जिनमें उ0नि0 नरेश कोहली,उ0नि0 सचेन्द्र कुमार यादव,
कानि0 63 ना0पु0 गणेश दत्त पाण्डे,कानि0 116 ना0पु0 राकेश खेतवाल,उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार,कानि0 42 ना0पु0 परवेज अली,कानि0 117 ना0पु0 चन्दन सिंह,व0उ0नि0 कृष्ण कुमार,हे0कानि0 220 ना0पु0 पवन कुमार,रि0कानि0 प्रदीप कुमार,कानि0 101 ना0पु0 प्रमोद कुमार,उप निरीक्षक पंकज सिंह डंगवाल,कानि0 3309 पंकज कुमार,उ0नि0 हेमा कार्की,हेड कानि0 118 ना0पु0 मनोज तिवारी,अ0उ0नि0 रमेश कुमार,अ0उ0नि0 फिरोज खान,म0कानि0 31 ना0पु0 उमा टम्टा,म0फायर कर्मी 59 भावना,हे0कानि0 61 ना0पु0 पूरन सिंह रावत,होमगार्ड 1451 हिमांशु बिष्ट,होमगार्ड 1712 हेम सिंह,अनुचर चन्दन सिंह शामिल रहे।बैठक में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेश चंद्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भंडारी, निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़ (वाचक), निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर मदन मोहन जोशी, प्रभारी निरीक्षक रानीखेत भुवन चंद्र जोशी, प्रभारी निरीक्षक चौखुटिया अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी, निरीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी (पुलिस कार्यालय), प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह, थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष धौलछीना रमेश सिंह बोहरा, थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त, कम्पनी कमाण्डर एसडीआरएफ/पीएसी अल्मोड़ा, पीआरओ एवं प्रभारी साइबर सेल राहुल राठी, प्रभारी एसओजी सुनील धानिक, उ0नि0स0पु0 मोहित कुमार, उ0नि0 (एम) हीरा सिंह (प्रधान लिपिक), उ0नि0 (एम) पूरन रावत (आंकिक) सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
