पिथौरागढ़-आज यूथ कांग्रेस पिथौरागढ़ द्वारा जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर के आह्वाहन पर सरकार के खिलाफ अपने अपने आवास पर धरना दिया गया।इस अवसर पर यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर ने कहा कि UPCL(उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) एवं PTCUL ( पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड) के फ्रीज किए102 पदो को तुरंत बहाल किया जाए।उन्होंने बताया कि यह भर्ती 2016 मे हरीश रावत की कांग्रेस सरकार द्वारा 250 पोस्ट की विज्ञप्ति निकाली गयी थी,पर आज भाजपा सरकार के 5 साल पूरे हो गये लेकिन अभी तक ये भर्ती को पूरा नहीं कर पाये हैं।इसके उलट 102 सीट कम कर दी गयी हैं।उन्होंने कहा कि एक बार परीक्षाएं निरस्त हो चुकी हैं।दुबारा री एग्जाम हुआ है तब भी इनके द्वारा युवाओं को जोइनिंग में दिक्कत दी जा रही है।कैंडिडेट बहुत परेशान हैं तथा इस भर्ती में उनके 5 साल लग गये हैं।उन्होंने कहा कि इस विज्ञप्ति का नोटिफिकेशन 2016 मे कांग्रेस सरकार में आया था।5 नवम्बर 2017 को एग्ज़ाम हुआ भी हुआ।कुल आठ हजार अभ्यर्थियों ने इसका एग्ज़ाम दिया था।8 फरवरी 2018 को इसका रिजल्ट घोषित हुआ।6,7 तथा 8 मार्च 2018 को अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन भी हो गया।उसके बाद मामला कोर्ट चला गया और दिसम्बर 2020 में हाई कोर्ट ने परीक्षाएं निरस्त करने का आदेश कर दिया।अब 10 जनवरी 2021 को पुनः परीक्षा हुई।अब जबकि पिछ्ले हफ्ते इसका रिजल्ट आया है।लेकिन 150 सीटों के सापेक्ष 102 सीट घटा दी गयी हैं।उन्होंने कहा कि अब प्रश्न यह है की आखिर यह सीटें घटाई तो घटाई क्यों?उन्होंने कहा कि हमारा सरकार से अनुरोध है कि जल्द इन फ्रीज की हुई सीटों को बहाल किया जाए अन्यथा हमे युवाओं के सम्मान और अधिकारों हेतु सड़को पर उतरना होगा।अपने अपने आवास पर धरना देने वालो में करन सिंह,दीपक तिवारी,प्रकाश देवली,नवीन ऐरी,शिवम पंत,अभिषेक कोहली,नब्बू भंडारी,विनय वल्दिया, प्रियांशु कोहली,कमल भंडारी,करन लाबड, रजत विश्वकर्मा,आशीष सुरखली,महेश धामी, नयन वाणी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।